आदरणीय पचंम वर्ष के वरिष्ठ सीनियर्स
हम सब के लिए यह बहुत भावनात्मक क्षण है। आपके के सानिंध्य में दो वर्ष गुजर गए और समय का पता भी नहीं चला।
खबर नहीं होती किधर से आता है किधर जाता है
बड़ा बेरहम हो जाता है वो वक़्त गुज़र जाता है
आज भी को ऐसा लग रहा है कि हम सब उस द्वार पर खड़े हैं जहाँ हमलोग मिले। आज समय हमें यह सूचित कर रहा है कि अब आपलोग हम सब से विदा ले रहे हो। यह एक सास्वत सत्य है कि प्रत्येक वर्ष वरिष्ठ अपने अनुज साथियों से विदा लेते हैं। उसी काल च्रक में आज आप खड़े हैं। आप सब का स्नेह हमें उन बीते क्षण को याद करने को मजबूर कर रहा है। हम सभी द्वितीय वर्ष के अनुज सभाग्यशाली हैं ,अपने वरिष्ठ में सब से ज्यादा स्नेह आप से प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम सभी आप के आभारी हैं। कहा जाता है कि वर्तमान जब भूत कि ओर प्रस्थान करता है तो भविष्य का मार्ग प्रशस्थ होता है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए अब आप लोग हम अनुजो से विदा ले रहे हो। विदाई एक अटल सत्य है।
न जाने कौन सा मंज़र नज़र में रहता है
तमाम उम्र मुसाफ़िर सफ़र में रहता है
इसे हमें स्वीकार करना होगा। इस विदाई के उपरांत आप कहाँ होगें हमें नहीं पता परन्तु आप हम सब के हृदय में अवश्य रहेंगे।हम सब आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं ,शुभकामनाऐं आपके साथ है।
आदरणीय वरिष्ठ सीनियर्स बीते दो वर्ष में आपके स्नेह के साथ -साथ आपका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है। आप ही के मार्गदर्शन के योगदान से हम सब अपने सीनियर्स तथा अनुज के संबंध में एक उच्च तथा आदर्श समझ विकसित कर पाए । आप ने अपने अनुभव के सहारे उच्च अमूल्य आदर्श स्थपित किया है, वह हमलोगो के लिए प्ररेणा स्रोत का स्तंभ है। अगर हम बीते वर्ष के उन क्षण को याद करें जो हम सबने आपके साथ व्यतित किया है ,वह बेहद रोमांचकारी ,प्रेणादायक शिक्षाप्रद तथा अविस्मरणीय क्षण है। हम सब उन क्षणों को अपने यादों में संजो कर रख लिया हूँ। आप एक प्रकाश स्तंभ हैं जो हमें एक सीनियर होने की जिम्मेदारी तथा अपने अनुज के प्रति स्नेह व्यवहार कर्तव्य और दायित्व का बोध करते हैं। आपके जाने के उपरांत यह स्थान रिक्त हो जाएगा।
एक कोने में बैठा बहुत ख़ामोशी से चीख रहा है
उसे वक़्त का किरदार निभाना है, वह सीख रहा है
आपलोगों ने आपने कर्तव्य से इस संस्था में जो उच्च मानक स्थापित किये हैं ,हम सब आपकी प्ररेणा से अनुकरण करते हुए आपको विश्वास दिलाते हैं कि उन आदर्श को अपने साथ बनाए रखेंगे। लिखने ,कहने तथा याद करने के लिए कई बातें हैं परन्तु हृदय भावविभोर हो उठता है।
एक बार पुनः हम सब आपके उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हैं। शुभकामनाऐं आपके साथ है।
सयम है कि बीत जाता है
कोई आता है तो कोई जाता है
माना कि ये दौर बीत जाएंगे
आप जाएगें तो तभी तो हम आएगें
लेकिन सच है --
सत्य कहते हैं आपको कभी न भूल पाएगें
मुश्क़िल में आपने साथ दिया याद रहेगा
गिरते हुए आपने हाथ दिया याद रहेगा
आप जाएं आपके जगह जो भी आए आप ही जैसा हो
हम यही चाहेंगे
सच कहते हैं आपको एक पल भूल न पाएंगे
हम आपकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं
माना कि आज से आप भूल जाएंगे
कभी हम आपको कभी आप हमको याद आएंगे
ये साथ का पल अब एक याद में बदल जाएगा
आ गया है वो मोड़ अलविदा कहना पड़ जाएगा